फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के बीच मध्यप्रदेश के कृषकों से आज कृषि कानूनों पर संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Fri, 18 Dec 2020 03:00 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ तीन हफ्ते से जारी आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के किसानों के साथ संवाद करेंगे। इसी कार्यक्रम में करीब दो हजार पशु और मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे।

विज्ञापन


35 लाख किसानों में वितरित होंगे 1,600 करोड़ रुपये
इस दौरान 35 लाख किसानों के बीच फसल हानि की भरपाई के मद में 1,600 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। इस वर्चुअल संवाद के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। राज्य की  23 हजार ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

पीएम मोदी इस कार्यक्रम में किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे बताएंगे। आंदोलनों के बीच सरकार अलग-अलग राज्यों के किसान संगठनों को साधने में जुटी है। इस क्रम में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच करोड़ गन्ना किसानों को सब्सिडी देने और पुरानी सब्सिडी का एक हफ्ते के अंदर भुगतान करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले 22 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का धरना-प्रदर्शन चल रहा है। किसान तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी नाकाम रही है। सरकार कानून में बदलाव करने को तैयार है, लेकिन किसानों का कहना है कि इन्हें रद्द किया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें