वहीं, देश से भी प्रधानमंत्री को बधाई संदेश दिए गए। भारतीय शेफ विकास खन्ना ने पीएम के कार्यक्रम को लेकर ट्वीट किया कि कार्यक्रम ने दिखा दिया कि इसे सांस्कृतिक बदलाव कहा जाता है। यह अपने आप में ही अरबों तरीके से ऐतिहासिक हैं।
पीएम मोदी ने विकास खन्ना को ट्वीट कर जवाब दिया कि हमारी अद्भुत भाषाएं हमारी जड़ों के लिए मार्ग हैं। हमारी संस्कृति में जीने, प्यार करने और खुद को अभिव्यक्त करने के सैकड़ों तरीके हैं लेकिन प्रत्येक चीज अपने तरीके से मुग्ध करती है! उन्होंने आगे लिखा कि इन धागों को एक साथ बुनकर एक सुंदर संस्कृति का पर्दा बनाया जाता है। जिससे एक मजबूत और विविधता भरा नया भारत निर्मित होता है।
जाने-माने गीतकार प्रसून जोशी ने भी प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम को लेकर बधाई दी। प्रसून जोशी ने ट्वीट किया कि हमारे प्रधानमंत्री द्वारा एक बेहतरीन और केंद्रित भाषण दिया गया। उन्होंने लिखा कि भाषण से एक आत्मविश्वास से भरे और निर्णायक भारत का चेहरा दिखाई दिया।
प्रधानमंत्री ने प्रसून को जवाब दिया कि लोगों का मुझे आशीर्वाद देना और मुझ पर भरोसा करना, यही अब तक का सबसे बड़ा आत्मविश्वास बूस्टर हैं।
फिल्म निर्माता और अभिनेता करन जौहर ने भी ट्वीट कर पीएम को सराहा और लिखा कि यह सभी भारतीय चाहें वह भारत में रहता हो या दुनिया के किसी दूसरे हिस्से में यह उन सभी के लिए गौरव का क्षण है। जौहर ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री द्वारा एक प्रेरणादायक और ठोस संबोधन ने दिखाया कि लोग भारतीय प्रधानमंत्री से कितने खुश हैं।
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जौहर का शुक्रिया अदा किया और ट्वीट कर लिखा कि 130 करोड़ भारतीयों के प्रतिनिधि के रूप में, मुझे जो सम्मान और प्यार मिला है, वह पूरी तरह राष्ट्र को समर्पित है।
वहीं, अभिनेता अजय देवगन ने भी ह्यूस्टन के कार्यक्रम को लेकर ट्वीट किया कि ह्यूस्टन कार्यक्रम में मुलाकात हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सकारात्मक कदम को दर्शाती है। इसके लिए दोनों राष्ट्रों को बधाई।
पीएम ने इसका जवाब दिया कि दरअसल अजय देवगन ह्यूस्टन में दुनिया के दो प्रमुख लोकतंत्रों के लोगों के दिलों की मुलाकात भारत-अमरीका मित्रता में एक नया मील का पत्थर है।
देवड़ा ने हाउडी मोदी कार्यक्रम के बाद ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री का ह्यूस्टन संबोधन भारत की सॉफ्ट पावर डिप्लोमैसी का सबसे महत्वपूर्ण क्षण था। मेरे पिता मुरलीभाई भारत-अमेरिका के गहरे संबंधों के शुरुआती शिल्पकारों में से एक थे। डोनाल्ड ट्रंप की मेहमान नवाजी और भारतीय अमेरिकियों के योगदान को मान्यता देना हमें गौरवान्वित महसूस कराता है।
मिलिंद देवड़ा की तारीफ के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, 'आपने मेरे मित्र स्वर्गीय मुरली देवड़ा जी की अमेरिका के साथ मजबूत संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बिल्कुल सही कहा है। वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत होता देखकर वाकई बहुत खुश होते।'
वहीं, ऋषि कपूर ने कार्यक्रम को लेकर ट्वीट किया कि 'गो मोदी' 'गो ट्रंप', मुझे भारत और अमेरिका पर गर्व हैं।
इसके जवाब में मोदी ने ट्वीट किया कि ऋषि जी, आपके उत्साहवर्धक प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद। जब आप हाल ही में यूएसए से भारत के लिए रवाना हुए थे, तब हम एक दूसरे से मिलने से रह गए थे। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।