फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: महीने के अंत में बंगाल आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, 30 को प्रस्तावित है राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक

Tue, 20 Dec 2022 09:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

गंगा परिषद में बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार व झारखंड भी शामिल है। उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल आ सकते हैं और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच फिर से मुलाकात हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो पीएम मोदी आगामी 30 दिसंबर को राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक के लिए बंगाल आ सकते हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस दिन कोलकाता में बैठक प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद के अध्यक्ष हैं। ममता बनर्जी भी उस बैठक में परिषद के सदस्य और मुख्यमंत्री के रूप में हिस्सा लेंगी। यदि यह बैठक होती है तो एक माह के भीतर दूसरी बार मोदी व ममता एक मंच पर दिखेंगे। इधर, गंगा परिषद में बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार व झारखंड भी शामिल है। उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। 

राज्य सचिवालय नवान्न ने इस बैठक की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बैठक के मद्देनजर 30 को पूरे दिन भर कार्यक्रम चलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह बैठक गंगा क्रूज पर हो सकती है। इससे पहले गंगा परिषद की पिछली बैठक साल 2019 में कानपुर में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें