फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने भारत और जापान के बीच गहरे होते संबंधों का किया स्वागत

Mon, 20 Aug 2018 03:42 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और टोक्यो के बीच गहराती विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी का आज स्वागत किया और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में अपनी जापान यात्रा को लेकर आशान्वित हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा सहयोग भारत और जापान के बीच संबंधों का एक मजबूत आधार है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा से यहां मुलाकात के दौरान यह बात कही ।

मोदी ने जापान के साथ अपने लंबे संबंधों को, जो उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले से कायम हैं, उन्हें याद किया। मोदी ने दोनों देशों के बीच विभिन्न रक्षा संवाद तंत्र की मजबूती का और भारत तथा जापान के सैन्य बलों के बीच बढ़ते संपर्क का स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच रक्षा तकनीक सहयोग पर प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के पिछले वर्ष भारत के सफल दौरे को याद करते हुए कहा कि वह इस वर्ष के अंत में जापान दौरे को लेकर उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें