फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: प्रधानमंत्री मोदी कल इंडोनेशिया होंगे रवाना, जी20 समिट में करेंगे शिरकत

Sun, 13 Nov 2022 03:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से इंडोनेशिया के बाली में 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया में 14 नवंबर से शुरू हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी कल बाली रवाना होंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से इंडोनेशिया के बाली में 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। बाली शिखर सम्मेलन के दौरान, पीएम मोदी और अन्य जी20 नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। 

विज्ञापन


क्वात्रा ने बताया, शिखर सम्मेलन के दौरान तीन वर्किंग सेशन होंगे, जिसमें प्रधानमंत्री प्रतिभाग करेंगे। इनमें खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल परिवर्तन और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे शामिल हैं। 

वहीं इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत मनोज कुमार भारती ने कहा, भले ही प्रधानमंत्री मोदी का इंडोनेशिया का यह दौरा बहुत छोटा हो, लेकिन रणनीतिक रूप से यह दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें