फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने त्रिपुरा में भरी हुंकार, बोले- वामपंथियों ने लोगों को गुलाम समझ लिया था

Mon, 13 Feb 2023 11:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 30 साल तक वामपंथी यहां रहें, तब चुनाव के 2-3 महीने पहले हत्या जैसी खबरें आ रही थीं। वे समय था जब एक ही पार्टी के झंडे हर तरफ दिखते थे, किसी और को अनुमति नहीं थी और किसी ने झंडा लगया तो शाम को डंडा आया। हमने रेड सिग्नल हटा कर भाजपा का डबल इंजन लगाया है।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और वामपंथियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वामपंथियों के राज में त्रिपुरा विनाश के राह पर था। उन्होंने लोगों को गुलाम समझ लिया था। दफ्तरों और थानों पर काडरों का राज था। लेफ्ट-कांग्रेस कभी विकास कार्य नहीं कर सकते। इसलिए त्रिपुरा के लोगों ने डबल इंजन की सरकार को चुनने का मन बना लिया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस चुनाव में मुझे जहां भी जाने का अवसर मिला है मैंने देखा है कि फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने का मन त्रिपुरा के लोगों ने बना लिया है। डबल इंजन की सरकार के लिए आपका समर्थन देखकर मेरी खुशी भी डबल हो गई है। 
 


उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के युवाओं, माता-बहनों ने चंदा की कंपनी वालों को फिर से 'रेड कार्ड' दिखा दिया है। त्रिपुरा के लोगों ने ऐलान कर दिया है, उन्हें सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पक्ष में माहौल इसलिए है क्योंकि त्रिपुरा के लोगों को विकास आंखों के सामने दिख रहा है। त्रिपुरा में आज कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसकी भाजपा सरकार ने आगे बढ़कर सेवा ना की हो।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था का राज। वामपंथी शासन ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था। यहां जो हाल थे उसे त्रिपुरा के लोग कभी भी भूल नहीं सकते। वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को अपना गुलाम समझ लिया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 30 साल तक वामपंथी यहां रहें, तब चुनाव के 2-3 महीने पहले हत्या जैसी खबरें आ रही थीं। वे समय था जब एक ही पार्टी के झंडे हर तरफ दिखते थे, किसी और को अनुमति नहीं थी और किसी ने झंडा लगया तो शाम को डंडा आया। हमने रेड सिग्नल हटा कर भाजपा का डबल इंजन लगाया है। वामपंथी और कांग्रेस अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। केरल में कांग्रेस और वामपंथी में लड़ाई चल रही है और त्रिपुरा में दोस्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें