फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में अपनी पूर्ण भंडारण क्षमता पा लेगा सरदार सरोवर बांध, प्रधानमंत्री मोदी बनेंगे गवाह

Sun, 15 Sep 2019 11:37 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

  • सरदार सरोवर बांध जल्द ही पूर्ण भंडारण क्षमता पा लेगा।
  • ये एक मील का पत्थर साबित होगा। 
  • ये नजारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देखा जाएगा।
  • उस दिन उनका जन्मदिन भी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में सरदार सरोवर बांध के जल्द ही पूर्ण भंडारण क्षमता तक पहुंचने की उम्मीद है, जो कि एक मील का पत्थर साबित होगा। ये नजारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देखा जाएगा, जिस दिन उनका जन्मदिन भी है।

विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा, बांध में पानी, जिसे 'गुजरात की लाइफ लाइन माना जाता है, के जल्द ही पूर्ण जलाशय के स्तर 138.68 मीटर को छूने की संभावना है। शनिवार को, यह 138 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया, जो कि अब महज 68 सेमी कम है।

रूपानी ने शनिवार को कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को डैम स्थल पर मौजूद रहेंगे, जो उनका 69 वां जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा, "वर्षों के संघर्ष के बाद, नर्मदा नदी पर बांध का सरदार वल्लभभाई पटेल (देश के पहले गृह मंत्री) का सपना अब साकार हो गया है।"
विज्ञापन


इस बांध की नींव भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पांच अप्रैल, 1961 में रखी थी। लेकिन इसके निर्माण का काम सितंबर 2017 में पूरा हुआ। यानी 56 साल बाद। 2018 में बारिश की कमी के कारण बीते साल बांध पानी से आधा ही भरा था। लेकिन इस साल अच्छी बारिश के कारण बांध में पानी का जल स्तर ठीक हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें