फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर: समुद्र दर्शन पैदल पथ से प्रदर्शनी तक... आज कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

Fri, 20 Aug 2021 07:47 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ मंदिर से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्धाटन करने वाले हैं। इस रिपोर्ट में जानिए कैसा रहेगा कार्यक्रम...
विज्ञापन
आज कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी - फोटो : @vijayrupanibjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के प्रख्यात सोमनाथ मंदिर से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जानकारी के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ समुद्र दर्शन पैदल पथ, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और नवीनीकृत अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह श्री पार्वती मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि करीब एक किलोमीटर लंबे समुद्र दर्शन पैदल पथ को तैयार करने में लगभग 47 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र का निर्माण सोमनाथ मंदिर परिसर में स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र के पास किया गया है। इसमें पुराने मंदिर के अवशेषों को प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। श्री पार्वती मंदिर को पुराने सोमनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसके नवीनीकरण में 3.5 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी डिजिटल माध्यम से मौजूद रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिक न्यास के अध्यक्ष हैं। वहीं, अमित शाह न्यास के न्यासी हैं। शाह ने दिसंबर 2018 में समुद्र दर्शन पैदल पथ की नीव रखी थी। आज होने वाला कार्यक्रम साफ संकेत देता है कि अयोध्या में राम मंदिर के साथ-साथ सोमनाथ मंदिर भी प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें