फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Youth Festival: प्रधानमंत्री मोदी 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, जानें इसके बारे में

Tue, 10 Jan 2023 05:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली

सार

इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है। महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान युवाओं को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है।

 
विज्ञापन
आज इंदौर में पीएम मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान युवाओं को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन


12 से 16 जनवरी तक चलेगा महोत्सव
पीएमओ ने कहा कि यह देश के सभी हिस्सों की विविध संस्कृतियों को एक मंच प्रदान करता है। यह प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना में बांधता है। इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है।

युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा
पीएमओ ने कहा कि महोत्सव के दौरान युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें जी-20 के अलावा काम, उद्योग और नवाचार के भविष्य, 21 वीं सदी के कौशल, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, लोकतंत्र और शासन में साझा भविष्य और स्वास्थ्य व कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। शिखर सम्मेलन में साठ से अधिक प्रख्यात विशेषज्ञ भाग लेंगे। कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें