फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत समारोह: स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत में हिस्सा लेंगे पीएम, 1971 के युद्ध की वर्षगांठ पर होगा आयोजन

Thu, 16 Dec 2021 06:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

पिछले साल प्रधानमंत्री द्वारा प्रज्वलित इन चार मशालों को देश भर में सियाचिन से कन्याकुमारी, अंडमान निकोबार से लोंगेवाला, रण कच्छ और अगरतला तक घुमाया गया।
विज्ञापन
पीएम मोदी मशाल प्रज्जवलित करते हुए - फोटो : Twitter@adgpi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत समारोह में शामिल होंगे। पीएमओ ने बुधवार को बताया कि पीएम मोदी ने पिछले साल 16 दिसंबर को वहां चार मशालों को प्रज्वलित किया था। 1971 में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय हासिल करने की 50वीं वर्षगांठ पर यह आयोजन होगा।

विज्ञापन


पीएमओ के मुताबिक पिछले साल प्रधानमंत्री द्वारा प्रज्वलित इन चार मशालों को देश भर में सियाचिन से कन्याकुमारी, अंडमान निकोबार से लोंगेवाला, रण कच्छ और अगरतला तक घुमाया गया।

इन मशालों को युद्ध वाले स्थलों के साथ 1971 युद्ध के लिए वीरता पुरस्कार पाने वालों व इसमें हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिकों के घर भी ले जाया गया। चारों मशालें बृहस्पतिवार को लौटकर युद्ध स्मारक पहुंचेंगी जहां पीएम मोदी इन्हें अखंड ज्योति में मिला देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें