फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को लाखों 'चौकीदारों' से बात करेंगे पीएम मोदी, दिल्ली में दो बड़ी चुनावी रैली की योजना

Wed, 27 Mar 2019 07:40 PM IST
अमर शर्मा अमित शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से देश के लाखों 'चौकीदारों' और अन्य पेशवरों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में देश के अन्य हिस्सों से भी अलग-अलग क्षेत्र के पेशेवर उनके साथ जुड़ेंगे। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। उन्होंने स्वयं इस कार्यक्रम में जुड़ने के लिए अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से अपील की है। 
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी का मैं भी चौकीदार कार्यक्रम बेहद सफल रहा है। इससे लाखों लोगों ने जुड़कर देश की वर्तमान व्यवस्था पर अपनी अभिव्यक्ति जाहिर की है। यही कारण है कि पार्टी ने इसे अपना प्रमुख चुनावी अभियान बना लिया है। 

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने चुनाव प्रचार के सिलसिले में प्रधानमंत्री की चार रैलियों की मांग की है। इसके लिए बुराड़ी के निरंकारी मैदान, शास्त्री पार्क, रोहिणी के जापानी पार्क और महरौली के पास एक मैदान के रूप में जगह का भी चयन किया गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री की चुनावी व्यस्तता के चलते दिल्ली में उनकी केवल दो रैलियों के होने की ही संभावना है। 
विज्ञापन


वहीं अगर दिल्ली प्रदेश के चुनावी अभियान की बात करें तो यूनिट ने अपने चुनाव प्रचार की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रदेश यूनिट ने 140 वीडियो तैयार किए हैं जिनमें सबसे ज्यादा दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री की सुरक्षा और विकास के लिए किए गए काम को प्रमुख विषय के रूप में चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कई वीडियो में खुद अपनी आवाज दी है। 

दिल्ली प्रदेश ने एक डिजिटल रथ भी प्रचार के लिए तैयार किया है। इस रथ पर स्क्रीन पर अरविंद केजरीवाल के उन भाषणों को जनता को दिखाया जाएगा जिसमें उन्होंने जनता से तमाम वायदे कर रखे हैं। कांग्रेस पर उनके हमलों और मौजूदा संभावित गठबंधन को भी इसमें निशाना बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें