फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से की बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 13 Jul 2020 01:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुंदर पिचाई - फोटो : Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल कंपनी के सीईओ और भारतीय मूल के सुंदर पिचाई से बातचीत की। दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि आज सुबह, सुंदर पिचाई के साथ एक अत्यंत सफल बातचीत हुई। हमने कई विषयों पर बात की, विशेष रूप से भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ पर बात हुई। 

विज्ञापन

 

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, बातचीत के दौरान सुंदर पिचाई और मैंने उस नई कार्यसंस्कृति के बारे में बात की जो कोरोना के समय में उभर रही है। हमने उन चुनौतियों पर चर्चा की जो कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी ने खेल जैसे क्षेत्रों में ला दी हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की। पीएम ने लिखा कि शिक्षा और डिजिटल भुगतान जैसे क्षेत्रों में गूगल के प्रयासों के बारे में जानकर मुझे बेहद खुशी हुई है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी से बातचीत के बाद सुंदर पिचाई ने घोषणा की कि गूगल भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। सुंदर पिचाई ने 'गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड' की घोषणा की, जिसके माध्यम से वे अगले 5-7 वर्षों में भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें