प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज श्रीलंका में जो कुछ भी हुआ है... भारत पूरी मजबूती के साथ श्रीलंकावासियों के साथ खड़ा है। सकंट की इस घड़ी में भारत, श्रीलंका की जो भी मदद कर सकता है... हर मदद के लिए तैयार है।’’
मोदी ने उपस्थित जनसमूह से यह भी अपील की कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए उनके हाथ मजबूत करे। मोदी ने कहा, ‘आप सब जब वोट देने जाएंगे कमल के बटन पर दबाएंगे तो मन में यह भी तय करिए कि आप बटन दबा रहे हैं आतंकवाद को खत्म करने लिए। आपकी एक अंगुली में ताकत है। आप कमल के निशान पर बटन दबाएंगे, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की मुझे ताकत मिलेगी।’