फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: प्रधानमंत्री मोदी ने हंगरी के पीएम ओर्बन से की बात, युद्धग्रस्त देश को लेकर की चर्चा

Wed, 09 Mar 2022 10:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन से बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ये जानकारी दी। 
विज्ञापन
पीएम मोदी ने हंगरी के पीएम से की बात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन से बात की। दोनों देशों के नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने युद्धविराम सुनिश्चित करने और कूटनीति और संवाद की वापसी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।  

विज्ञापन


बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने  यूक्रेन-हंगरी सीमा के माध्यम से 6000 भारतीय नागरिकों को निकालने की सुविधा के लिए हंगरी के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ये जानकारी दी। 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस दौरान प्रधान मंत्री ओर्बन ने यूक्रेन से निकाले गए भारतीय चिकित्सा छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यदि वे चाहें तो हंगरी में अपनी पढ़ाई जारी रखने का विकल्प चुन सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी इस पेशकश की सराहना की।
विज्ञापन


फोन पर हुई इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भविष्य की स्थिति को लेकर संपर्क में रहने और संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन को युद्ध समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के अपने प्रयासों को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी। बातचीत में उन्होंने यूक्रेन में अब भी फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर सहमति जताई थी। पीएम ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वार्ता का स्वागत किया और आशा जताई थी कि सीधी बातचीत से ही संघर्ष समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें