फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने फोन पर स्वामी अवधेशानंद गिरि से की बात, कहा-अब कुंभ प्रतीकात्मक ही रखें

Sun, 18 Apr 2021 03:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • पीएम ने ट्वीट कर कहा, मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए, इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फोन पर जूना अखाडे़ के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से बात करते हुए अनुरोध किया कि कुंभ मेला कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अब केवल प्रतीकात्मक होना चाहिए।

विज्ञापन


पीएम ने ट्वीट कर कहा, मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।

जूना अखाडे़ के आचार्य ने भी दिया भरोसा, लोगों से की कम संख्या में आने की अपील
वहीं, स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा, हम प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करते हैं। खुद की और दूसरों के जीवन की रक्षा महान पुण्य है। मेरी धर्मपरायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आए और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


इससे पहले पीएम ने कहा, मैंने सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संत प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया। वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट के समर्थन में ट्वीट करते हुए संतों से कोरोना के विरुद्ध चल रही लड़ाई में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा, सरकार आम जन और संत समाज की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें