प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सउद से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उत्पन्न हुईं वैश्विक चुनौतियों पर अपने-अपने विचार साझा किए।
पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 समूह के चल रही अध्यक्षता के लिए सऊदी अरब की ओर से उपलब्ध कराए गए नेतृत्व की सराहना की। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि जी20 स्तर पर लिए गए कदमों ने कोविड के खिलाफ जंग को बढ़ाने में मदद की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं मे द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और सभी क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री ने कोरोना के दौरान सऊदी अधिकारियों द्वारा भारतीय प्रवासियों को प्रदान किए गए समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।