फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 घंटे की विदेश यात्रा में पीएम मोदी ने फ्लाइट में बिताए 33 घंटे

Wed, 28 Jun 2017 01:08 PM IST
amarujala.com, Presented By: हर्षित गौतम
विज्ञापन
modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे से बुधवार को भारत लौट आए। 95 घंटे की यात्रा के शेड्यूल में पीएम मोदी ने अमेरिका, पुर्तगाल और नीदरलैंड में कुल 33 कार्यक्रम व मीटिंग अटेंड की हैं। पीएम की यात्रा की चार रातों में दो रात विमान यात्रा में ही बीती हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी का एक के बाद एक तीनों देशों के दौरे में व्यस्तता इस कदर थी कि उन्होंने अपनी कुल विदेश यात्रा के समय का तिहाई हिस्सा सिर्फ फ्लाइट में ही बिताया। ये करीब 33 घंटे का वक्त था। पीएम ने पुर्तगाल और नीदरलैंड दोनों ही देशों में एक रात का भी स्टे नहीं किया।

अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक पीएम ने इन दोनों ही देशों में एक के बाद एक फ्लाइट पकड़ी।

अपने विदेश दौरे के वक्त पीएम सबसे पहले पुर्तगाल पहुंचे और वहां मौजूद अपने समकक्ष और भारतीय समुदाय के लोगों से बात की, जिसके बाद वो वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए। यात्रा के दौरान मोदी ने अमेरिका, पुर्तगाल और नीदरलैंड में कुल 33 कार्यक्रम व मीटिंग अटेंड की हैं। पीएम की यात्रा की चार रातों में दो रात विमान यात्रा में ही बीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें