प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचो को संबोधित करने जा रहे हैं। इस संबोधन के दौरान वे सरपंचो से संवाद भी करेंगे। बता दें कि देश में लॉकडाउन होने की वजह से प्रधानमंत्री सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए लगभग सभी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि यह वार्ता पूरे देश में जारी लॉकडाउन के संबंध में हो सकती है। कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है जो तीन मई को समाप्त होगा।