फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: G7 समिट के लिए जापान जाएंगे PM मोदी! ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी वाले क्वाड सम्मेलन में भी होंगे शामिल

Wed, 26 Apr 2023 07:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले महीने अपनी भारत यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री फियो किशिदा ने मोदी को जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था। क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिंद प्रशांत क्षेत्र में समग्र सहयोग को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
क्वाड की बैठक में पीएम मोदी ने दिया शुरुआती संबोधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्वाड नेताओं का अगला शिखर सम्मेलन 24 मई को सिडनी में होने जा रहा है। भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में यूक्रेन संघर्ष और हिंद प्रशांत क्षेत्र की समग्र स्थिति पर फोकस होने की उम्मीद है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बुधवार को बताया कि ऑस्ट्रेलिया की यात्रा से पहले मोदी 19 से 21 मई तक होने वाली जी-7 देशों के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा सकते हैं। जी-7 शिखर सम्मेलन जापान के हिरोशिमा शहर में होगा। इस समूह में विकसित अर्थव्यवस्थाओं वाले सात देश शामिल हैं। 

विज्ञापन

पिछले महीने अपनी भारत यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री फियो किशिदा ने मोदी को जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था। क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिंद प्रशांत क्षेत्र में समग्र सहयोग को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता देखी जा रही है। 
 

व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन हिरोशिमा में जी-7 नेताओं के शिखर सम्मेलन और सिडनी में क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। माना जा रहा है कि मोदी जापान से ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं, जहां क्वाड शिखर सम्मेलन होगा। हालांकि, भारत ने मोदी की अगले माह प्रस्तावित विदेश यात्राओं को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।  
 

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के कार्यालय ने बुधवार को क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी पर औपचारिक रूप से घोषणा की। इसमें कहा गया है कि अल्बनीज शिखर सम्मेलन के लिए ऑस्ट्रेलिया में क्वाड के अपने समकक्षों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, क्वाड साझेदारों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सफलता में काफी निवेश किया है। सामूहिक ताकत का लाभ उठाने से ऑस्ट्रेलिया को अपने हितों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र की जरूरतों का अधिक प्रभावी ढंग से जवाब देने में मदद मिलती है।
 

उन्होंने कहा, "जब हम अपने करीबी दोस्तों और साझेदारों के साथ मिलकर काम करते हैं तो हम हमेशा बेहतर होते हैं।" ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि क्वाड एक खुले, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो संप्रभुता का सम्मान करता है और सभी के लिए सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा, "मैं क्वाड नेताओं के साथ इस पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं कि हम क्षेत्रीय सहयोगियों जैसे आसियान, प्रशांत द्वीप समूह मंच (पैसिफिक आइसलैंड्स फोरम), हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (इंडियन ओसिन रिम एसोसिएशन) के साथ मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र को कैसे आकार दे सकते हैं, जिसमें हम सभी रहना चाहते हैं।"
 

वहीं, व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि क्वाड नेता इस बात पर चर्चा करेंगे कि वे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे, वैश्विक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, समुद्री डोमेन जागरूकता और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सहयोग को कैसे गहरा कर सकते हैं। इसमें कहा गया है, राष्ट्रपति बाइडन 24 मई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्वाड नेताओं के तीसरे शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 
 

मोदी जी7 और क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर कई द्विपक्षीय बैठकें कर सकते हैं। यह पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। क्वाड नेताओं का यह तीसरा व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन होगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, "क्वाड चार देशों की कूटनीतिक साझेदारी है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता, लचीलापन और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।"
 
विज्ञापन

बयान में आगे कहा गया, "ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका एक ऐसे क्षेत्र के लिए एक दृष्टिकोण साझा करते हैं जो स्वीकृत नियमों और मानदंडों द्वारा शासित हो, जहां हम सभी सहयोग और व्यापार बढ़ा सकते हैं।" इसमें कहा गया है कि क्वाड साझेदार साझा क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए व्यावहारिक कार्रवाई कर रहे हैं, जिसमें क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाना, संपर्क (कनेक्टिविटी) को मजबूत करना आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें