प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन बाद रविवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। पीएम मोदी के स्वागत के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य नेता पालम हवाईअड्डे पहुंचे थे। इस दौरान अंग वस्त्र पहनाकर जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी छह दिवसीय विदेशी दौरे पर थे, जिसमें से चार दिन वह अमेरिका में रहे और बाकी दो दिन मिस्र की राजधानी काहिरा में। इस दौरान पीएम मोदी ने देशहित में कई समझौते पर हस्ताक्षर किए।
अमेरिका में पीएम मोदी ने इन समझौतों पर किए हस्ताक्षर
अब जानिए, काहिरा में पीएम मोदी का दौरा
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने जनवरी 2023 में पीएम को निमंत्रण दिया था। राष्ट्रपति फतेह के निमंत्रण पर पीएम मोदी 24 जून को वाशिंगटन से मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति अब्देल फतह से मुलाकात की। इसके बाद पीएम ने भारतीय प्रवासियों, बोहरा समुदाय के सदस्यों और योग गुरुओं से मुलाकात की। अगले दिन 25 जून को पीएम मोदी ने सात अजूबों में शामिल गीजा के पिरामिड देखे। इसके बाद पीएम मोदी ने अल-हकीम मस्जिद का दौरा भी किया, जहां बोहरा समुदाय के सदस्य शुजाउद्दीन शब्बीर तांबावाला भी पीएम के साथ मौजूद थे। पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रपति फतह ने काहिरा में पीएम मोदी को देश के सबसे बड़े राजकीय सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया।
4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
प्रधानमंत्री मोदी के मिस्र दौरे के दौरान 4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा कृषि क्षेत्र, स्मारकों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।