फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने भारतीय रेलवे कोच उत्पादन की प्रशंसा की, कहा- यह आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को दर्शाता है

Wed, 11 Jan 2023 01:14 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।

सार

रेल मंत्रालय ने ट्वीट में 2014-15, 2018-19 और 2021-22 के बीच कोच उत्पादन के आंकड़ों का हवाला दिया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की अगुवाई वाली सरकार मई 2014 से सत्ता में है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@bjp4 india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत भारतीय रेलवे कोच के उत्पादन की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने रेल मंत्रालय के एक ट्वीट का जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा कि उत्कृष्ट प्रवृत्ति, यह 130 करोड़ भारतीयों की ताकत और कौशल के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रेलवे कोच उत्पादन में 91.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, यह एक उत्कृष्ट प्रवृत्ति है।

विज्ञापन


 


रेल मंत्रालय ने ट्वीट में 2014-15, 2018-19 और 2021-22 के बीच कोच उत्पादन के आंकड़ों का हवाला दिया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की अगुवाई वाली सरकार मई 2014 से सत्ता में है। रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, भारतीय रेलवे कोच उत्पादन: 'मेक इन इंडिया' पहल का एक प्रमाण।
विज्ञापन

2014-15: 3,731
2018-19: 6,076
2021-22: 7,151
प्रतिशत वृद्धि: 91.6 प्रतिशत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें