फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#वोटकरोः पीएम मोदी ने किया अमर उजाला का जिक्र, कहा- मतदाताओं को करें जागरूक

Mon, 25 Mar 2019 12:32 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक नया अभियान शुरू किया है। #VoteKar नाम के इस अभियान के बारे में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने आपके पसंदीदा समाचार समूह अमर उजाला को भी टैग किया है। 

विज्ञापन



 प्रधानमंत्री ने लिखा, "मतदान की शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अखबार एक बेहतरीन माध्यम हैं। इसलिए मैं अमर उजाला की टीम से मतदाता जागरूकता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट करने के लिए उत्साहित करने की गुजारिश करना चाहूंगा।" 

आपको बता दें कि अमर उजाला लंबे समय से #वोटकरो अभियान चला रहा है और अब पीएम ने भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए #वोटकर की शुरुआत की है। 
विज्ञापन



साल 2018 के आखिर में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनावों के दौरान भी अमर उजाला ने #वोटकरो अभियान चलाया था जिसे बड़े पैमाने पर सफलता मिली और हमारे पाठकों ने इसकी खासी सराहना की। हम लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम में भी इस अभियान को जारी रखे हुए हैं। #वोटकरो के माध्यम से हम तमाम मतदाताओं से अपील करते हैं कि अपने मत की ताकत को पहचानें और घरों से बाहर निकलकर, लोकसभा चुनाव 2019 में वोट जरूर डालें।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट्स में मनोरंजन समेत विभिन्न क्षेत्रों के कई दिग्गजों को टैग करते हुए लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। पीएम ने लोगों से यह अपील भी की कि यदि वोटरों को जागरूक करने के लिए कोई भी नई पहल कर रहे हैं तो उसकी जानकारी #VoteKar के साथ साझा करें। 
 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें