फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का तंज- कांग्रेस झूठ के सहारे पाकिस्तान में जीत सकती है चुनाव

Sun, 24 Mar 2019 11:24 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, गुवाहाटी
विज्ञापन
राम माधव (फाइल फोटो ) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने रविवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान से चुनाव जीत सकती है, यदि वह वहां से लड़े क्योंकि विपक्षी पार्टी झूठ और पड़ोसी देश का सहारा ले रही है।माधव ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेताओं के बयान उनके भारतीय समकक्षों से अधिक पाकिस्तान के लोगों द्वारा री ट्वीट किये जाते हैं। भाजपा नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी टिप्पणियों को हमारे देश से अधिक पड़ोसी देश के लोगों द्वारा रीट्वीट और प्रचारित किया जाता है।

विज्ञापन


कांग्रेस पाकिस्तान से चुनाव जीत सकती है, यदि वह वहां से लड़े। यह हमारी मुख्य विपक्षी पार्टी की स्थिति है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के पास हमारी सरकार, हमारे नेता और हमारी पार्टी को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। वह झूठ और पाकिस्तान के सहारे है। 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कोई भी नहीं समझ पा रहा है कि वह क्या कहना चाहती है और देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है। लोग यह भी नहीं समझ पा रहे हैं कि कांग्रेस भारत के लिए लड़ रही है या पाकिस्तान के लिए।
विज्ञापन


माधव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भारतीय सेना की विश्वसनीयत पर संदेह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी न केवल भाजपा नीत सरकार की सफलता पर सवाल उठा रही है बल्कि सेना के बारे में अपमानजनक टिप्पणी भी कर रही है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर भाजपा के शीर्ष नेताओं को 1800 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप के बारे में पूछे जाने पर माधव ने कहा कि यह फर्जी खबर है...कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है और वह झूठ के सहारे है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें