फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: जब पीएम मोदी ने बीच में ही रोक दिया अपना भाषण

Wed, 30 Jan 2019 05:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी को एक कैमरामैन की वजह से अपना भाषण रोकना पड़ा। दरअसल, पीएम मोदी सूरत में नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन पर अपना भाषण दे रहे थे। अचनाक एक कैमरामैन किसी वजह से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। पीएम मोदी ने तुरंत अपना भाषण रोक दिया और अधिकारियों से से कहा कि किशन रामोलिया के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करो।

विज्ञापन


उसके बाद 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया और किशन को अस्पताल भेज दिया गया। होश आने पर कैमरामैन ने कहा कि मेरे पास सुबह से पानी नहीं था क्योंकि पानी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी, इसलिए मैं बेहोश हो गया। यह अच्छा है कि पीएम अपने भाषण के दौरान ध्यान दे रहे थे, उन्होंने मुझे नीचे गिरते हुए देखा और अधिकारियों से मेरी मदद करने को कहा। बता दें कि पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं। पीएम ने बुधवार को गुजरात में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में 30 साल तक त्रिशंकु संसद रही और विकास बाधित हुआ। चार साल पहले लोगों ने बहुमत दिया, जिसके बाद देश में विकास हो रहा है। मैंने अब तक जितना काम किया है, पूर्ववर्ती सरकार को उतना काम करने के लिए और 25 वर्षों की आवश्यकता पड़ती । 

उन्होंने कहा कि  हमारी सरकार देश के गरीब और मध्यम वर्ग के हर व्यक्ति के जीवन को सरल और सुगम बनाने की दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ जुटी हुई है। पीएम मोदी गुजरात के सूरत और डांडी के दौरे पर हैं। वह यहां सूरत हवाईअड्डे पर टर्मिनल भवन के विस्तार परियोजना की आधारशिला रखने, एक अस्पताल की आधाशिला रखने और न्यू इंडिया यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं के साथ बातचीत करने आए हैं।
विज्ञापन


पीएम ने कहा, साल 2014 के बाद देश के ग्रामीण इलाकों में 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा घरों का निर्माण किया जा चुका है। ये संख्या अपने आप में कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पहले की सरकार ने अपने कार्यकाल में सिर्फ 25 लाख घर बनवाए थे। उनके कालखंड में कहां 25 लाख घरों का निर्माण और हमारे चार साल के कार्यकाल में 1 करोड़ 30 लाख घरों का निर्माण हुआ है।

पीएम ने कहा, कुछ लोग सवाल पूछते हैं कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ? उन्हें ये सवाल उन युवाओं से भी पूछना चाहिए जिन्हें नोटबंदी के बाद कम हुई घरों की कीमतों का लाभ मिलना शुरू हुआ है। वरना नोटबंदी से पहले किस तरह रियल इस्टेट सेक्टर में कालाधन हावी था ये सब भली भांति जानते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें