अस्वस्थ चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने बुधवार राज्य का बजट पेश किया। इस दौरान वह कुर्सी पर बैठे थे और उनकी नाक में ट्यूब डली हुई थी। उन्होंने कहा कि वह ‘जोश’ से भरे हुए हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर वादा करते हैं कि वह अपने जीवन की आखिरी सांस तक ईमानदारी, तत्परता और समर्पण भाव से गोवा की सेवा करते रहेंगें। उन्होंने कहा कि वह पूरे जोश में हैं और पूरे होश में भी हैं।
मालूम हो कि सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म उरी का डायलॉग काफी फेमस हुआ है, जिसमें जवानों से पूछा जाता है- हाउ इज द जोश। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में सीएम परिकर ने भी यह डायलॉग बोला था।