प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी वयोवृद्ध मां हीराबेन मोदी से मिलने यहां के पास रायसेन गांव पहुंचे। अहमदाबाद हवाई अड्डे जाने के रास्ते में वह कुछ समय के लिये यहां रुके। हीराबा प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांव में रहती हैं।
पंकज ने कहा कि प्रधानमंत्री सुबह करीब 30 मिनट तक अपनी मां और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ रहे और फिर अहमदाबाद हवाई अड्डे के लिये रवाना हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिनों के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं।
यहं पहुंचकर उन्होंने नौवें वाइब्रेंट गुजरात का उद्घाटन किया। हवाई अड्डे पर पीएम का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली पहुंचे थे। इस सम्मेलन में कई देशों के कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं लेकिन इसमें पाकिस्तान की भागीदारी नहीं होगी।