फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Meets PM Modi: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे शाह, गुजरात में होने वाले डिफेंस एक्सपो पर आया बड़ा अपडेट

Fri, 14 Oct 2022 10:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच हिमाचल चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है। बताया यह भी जा रहा है कि इस दौरान गुजरात में होने वाले डिफेंस एक्सपो की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है। डिफेंस एक्सपो (डेफएक्सपो 2022) 18 से 22 अक्तूबर तक गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक यहां प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में तीनों नेताओं के बीच गुजरात से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

यह बैठक चुनाव आयोग की घोषणा के कुछ घंटों बाद हुई है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होंगे। चुनाव आयोग के इस महीने के अंत में गुजरात चुनावों की तारीखों की घोषणा करने की उम्मीद है। 2017 में गुजरात चुनाव दिसंबर की शुरुआत में हुए थे।
विज्ञापन


डेफएक्सपो पर आया यह अपडेट
कई राज्यों ने अपने राज्य में रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने में रुचि दिखाई है। हम राज्यों को रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अपनी नीतियों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। 10 राज्य यहां अपने नीतिगत ढांचे का प्रदर्शन करेंगे।

डेफएक्सपो 2022 पर रक्षा सचिव अजय कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट बहुत तेजी से बढ़ा है, हमने पिछले 4-5 साल में 8 गुना वृद्धि की है पिछले वर्ष हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट 13,000 करोड़ रिकॉर्ड किया गया। भारत का डेफएक्सपो आज एशिया में सबसे बड़े डेफएक्सपो में से एक है।

प्रधानमंत्री कानून मंत्रियों-सचिवों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित
PM मोदी शनिवार को एक वीडियो संदेश के जरिए कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ के मुताबिक, इस सम्मेलन का आयोजन गुजरात के कानून और न्याय मंत्रालय ने किया है। इसका  मकसद नीति नियंताओं के लिए एक ऐसा साझा मंच प्रदान करना है जिससे भारतीय वैधानिक और न्यायिक तंत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें