फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा योजना के लाभार्थियों से पीएम मोदी बोले- छोटे और मेहनती लोगों के सपने होंगे पूरे 

Tue, 29 May 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुद्रा योजना के लाभार्थियों को नमो ऐप के जरिए बात की है। इस दौरान मुद्रा योजना के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने हमारे छोटे उद्यमियों पर भरोसा किया, मुद्रा योजना के तहत उनको लोन दिया गया ताकि वे अपना कारोबार कर सके। मुद्रा योजना के तहत 6 लाख करोड़ रुपये लोन दिए गए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर हुईं हैं और जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरे परिवार का आत्मविश्वास बढ़ता है, सोच बदलती है। इस योजना से लोगों के हुनर को पहचान मिली है। इससे छोटे और मेहनती लोगों के सपने पूरे होंगे। 

पीएम ने कहा कि मुद्रा योजना एक ऐसी योजना है जिसने बिना भेद भाव से पिछड़े समाज को आर्थिक और सामाजिक बल देने का काम सफलतापूर्वक किया है। मुद्रा योजना से न केवल स्वरोजगार के अवसर बने बल्कि ये अपने आप में जॉब-मल्टीप्लायर के रूप में काम कर रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि मुद्रा योजना के तहत 12 करोड़ लोगों में से 55 फीसदी लोन देश के एससी/एसटी/ओबीसी समाज के युवाओं और महिलाओं को दिया गया है। इस देश में एक ऐसा समय था, जब वित्त मंत्री खुद फोन कर के बड़े उद्योगपतियों को लोन दिलवाने के लिये क्या कुछ नही करते थे, दूसरी तरफ एक छोटा उद्यमी साहूकारों का ब्याज देने के चक्कर में पूरी जिंदगी ब्याज के कर्ज में डूब जाता था। 
 

विज्ञापन

जानें, क्या है मुद्रा योजना :

इस योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इसमें छोटे कारोबारियों को 10 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाता है। इसके तहत तीन तरह (शिशु ऋण, किशोर ऋण, तरुण ऋण) के कर्ज दिए जाते हैं। इसमें शिशु ऋण के तहत 50 हजार रुपये तक ऋण दिए जाते हैं। किशोर ऋण की सीमा 50 हजार से 5 लाख रुपये तक है। वहीं, तरुण ऋण के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक कर्ज दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें