फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने की भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों से मुलाकात

Wed, 22 Jul 2020 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों से बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

बुधवार को उच्च सदन (राज्यसभा) के नवनिर्वाचित 61 सदस्यों में से 45 को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कोविड-19 महामारी के कारण अंतर सत्र के दौरान शपथ ग्रहण समारोह राज्यसभा के चैंबर में आयोजित किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों के साथ मुलाकात की। 

विज्ञापन


इस मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'नवनिर्वाचित भाजपा के राज्यसभा सांसदों के साथ अच्छी और सकारात्मक बातचीत हुई। जनसेवा को लेकर उनके विचारों और जुनून को सुनना अद्भुत था। सांसदों का यह समूह विविधता से परिपूर्ण है और ये सांसद निश्चित रूप से संसदीय कार्यवाही में प्रभावी योगदान देंगे।'
 


'जिस राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं, उसके विकास में खुद को झोंक दें'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सांसदों से नवीनतम नीतियों को लेकर जागरूक रहने का आग्रह किया गया। सदन के साथ लोगों के बीच भी प्रभावी होने पर जोर दिया गया। उन्होंने लोगों को साथ लाने और सोशल मीडिया से जुड़ने की आवश्यकता को भी दोहराया। पीएम ने सांसदों से कहा कि वे जिस राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं, उसके विकास में खुद को झोंक दें।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां लोकसभा का सदस्य अपने संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है वहीं राज्यसभा का सदस्य पूरे राज्य का प्रतिनिधि होता है। उन्होंने सांसदों से संगठन से जुड़े कार्यों के लिए भी समय निकालने को कहा। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें