फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने की बाढ़ से निपटने के लिए 346 करोड़ रुपये जल्द जारी करने की घोषणा

Wed, 22 Jul 2020 10:25 PM IST
आसिम खान पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
असम में बाढ़ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्र सरकार असम में बाढ़ की स्थिति से निपटने के वास्ते जल्द ही 346 करोड़ रुपये प्रारंभिक राशि के तौर पर जारी करेगा जिससे इस पूर्वोत्तर राज्य में 56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में बुधवार को दी गई।

विज्ञापन


इसमें कहा गया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने इस फैसले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया, केंद्र सरकार बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के तहत जल्द ही 346 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करेगी। इसमें कहा गया है कि निचले असम के जिलों में बाढ़ के मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र इस मामले को भूटान सरकार के साथ भी उठाएगा।
विज्ञापन


मॉनसून के दौरान, भूटान में बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ने से असम के सभी निचले जिलों, खासकर बारपेटा, नलबाड़ी और कोकराझार के इलाकों में बाढ़ आ जाती है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, इस साल अब तक बाढ़ और भूस्खलन में 115 लोगों की जान चली गई है। इनमें से 89 लोगों की मौत बाढ़ से संबंधित घटनाओं में और 26 लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई है।

एएसडीएमए ने कहा कि असम में बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है और इसमें दो और व्यक्तियों की मौत हो गई है। वहीं 26 जिलों में 26 लाख से अधिक लोग अभी भी प्रभावित हैं। इस साल राज्य में कुल मिलाकर लगभग 56 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें