फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात; द्विपक्षीय सहयोग समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 08 Jun 2023 10:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2023 में जेद्दा के रास्ते सूडान से भारतीय नागरिकों की निकासी के दौरान सऊदी अरब के समर्थन के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगामी हज यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ बात की। टेलीफोन पर हुई चर्चा के दौरान नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों की समीक्षा की। इस दौरान आपसी हित के विभिन्न बहुपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। 

विज्ञापन


हज यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2023 में जेद्दा के रास्ते सूडान से भारतीय नागरिकों की निकासी के दौरान सऊदी अरब के समर्थन के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगामी हज यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। मोहम्मद बिन सलमान ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी भारत यात्रा के लिए उत्सुक हैं। दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में रहने को लेकर भी सहमत हुए।

‘ऑपरेशन कावेरी’ के लिए शुक्रिया कहा
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी हित के विभिन्न बहुपक्षीय एवं वैश्विक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। भारत ने संकटग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए अप्रैल में जेद्दा की मदद ली थी। भारत अपने निकासी अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान से निकाले गए लोगों को जेद्दा ले गया था, जहां से वे स्वदेश लौट सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें