फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी गीता जयंती की शुभकामनाएं; प्रणब मुखर्जी को जयंती पर किया याद

Wed, 11 Dec 2024 10:45 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को गीता जयंती पर शुभकामनाएं दीं। हिंदू धर्म के अहम ग्रंथों में से एक गीता की खासियतें बताते हुए पीएम मोदी ने भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि प्रणब बाबू एक ऐसी अनूठी हस्ती थे जो एक उत्कृष्ट राजनेता होने के साथ ही अद्भुत प्रशासक और ज्ञान का भंडार भी थे।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता मुखर्जी ने भारत का 13वां राष्ट्रपति बनने से पहले कई सरकारों में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। 31 अगस्त, 2020 को 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भारत के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उनके पास विभिन्न क्षेत्रों में आम सहमति बनाने की अद्भुत क्षमता थी और यह शासन में उनके व्यापक अनुभव और भारत की संस्कृति एवं लोकाचार के बारे में उनकी गहरी समझ के कारण संभव हुआ।" मोदी ने कहा, "हम अपने देश के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए काम करते रहेंगे।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें