फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दशक के लिए क्या हैं भारत की प्राथमिकताएं?: पीएम मोदी बोले- सरकार अपने सैनिकों के कल्याण के लिए संवेदनशील

Sun, 15 Feb 2026 07:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Narendra Modi Interview: प्रधानमंत्री मोदी ने एक इंटरव्यू में अगले दशक के लिए भारत के लिए बड़ी प्राथमिकताओं पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने साफ कहा कि आने वाले वर्षों में सरकार का मुख्य लक्ष्य मजबूत अर्थव्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत रक्षा और नवाचार आधारित विकास होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने अगले दशक के लिए बताए तीन सुधार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास इंटरव्यू में अगले 10 साल के लिए भारत की विकास रणनीति, आर्थिक सुधार, रक्षा तैयारियों और निर्यात को लेकर कई अहम बातें कही हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने अगले दशक की तीन बड़ी प्राथमिकताओं का जिक्र किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आने वाले वर्षों में सरकार का फोकस तीन मुख्य सुधारों पर रहेगा- ज्यादा संरचनात्मक सुधार, गहरा नवाचार, सरल और प्रभावी शासन। उन्होंने कहा कि इन्हीं तीन चीजों के आधार पर भारत लंबे समय तक मजबूत और प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM Modi Interview: 'हमने सुधार को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया', पीएम ने कहा- यह बजट 'हम तैयार हैं' वाला

इंफ्रास्ट्रक्चर पर ऐतिहासिक खर्च
प्रधानमंत्री ने बताया कि 2026-27 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च रखा गया है। उन्होंने कहा- यह 2013 के मुकाबले लगभग पांच गुना ज्यादा है। सरकार 'लोक-लुभावन योजनाओं' की बजाय उत्पादक खर्च पर ध्यान दे रही है। भारत अपने इतिहास का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार देख रहा है।
विज्ञापन


रक्षा और सेना पर सरकार का फोकस
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को हमेशा मजबूत और तैयार रहना चाहिए। उनके अनुसार, रक्षा बजट और आधुनिकीकरण पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। सरकार अपने सैनिकों की भलाई और कल्याण के लिए बेहद संवेदनशील है।

महामारी के बाद भारत के लिए नए अवसर
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया अब महामारी के बाद दौर में है और इससे भारत के लिए नए मौके पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा, प्रोत्साहन और टैरिफ मदद करते हैं, लेकिन लंबे समय की प्रतिस्पर्धा नवाचार, दक्षता और बड़े पैमाने से ही आएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM मोदी बोले: रिफॉर्म एक्सप्रेस ने बड़ी प्रगति की, पर मैं स्वभाव से पूरी तरह संतुष्ट होने वालों में नहीं

निर्यात और अर्थव्यवस्था पर भरोसा
पीएम मोदी ने बताया कि भारत के वस्तु निर्यात ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। कठिन वैश्विक हालात के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के बजट 'साधारण बही-खाता' नहीं बल्कि विकास का रोडमैप होते हैं। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें