फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर छाए पीएम मोदी, तीन करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया के सभी नेताओं को पछाड़ा

Sun, 13 Oct 2019 07:47 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की शोहरत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अमेरिका में हाउडी मोदी समारोह के सफल आयोजन के बाद अब पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं। पीएम मोदी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या तीन करोड़ के पार हो गई है। 

विज्ञापन




पीएम मोदी दुनिया में सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले नेताओं में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी पछाड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर ट्रंप के 14.9 मिलियन और बराक ओबामा के 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के बाद दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो हैं, जिनके 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम के अलावा ट्विटर पर मोदी के 50 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं, जबकि फेसबुक पर यह संख्या 44 मिलियन है। ट्विटर पर पूर्व यूएस प्रेसिडेंट बराक ओबामा 65.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी से आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें