प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'अमेरिका दौरे की शुरुआत ह्यूस्टन में होने वाले बड़े कार्यक्रम के साथ होगी। मैं ऊर्जा क्षेत्र के शीर्ष सीईओ के साथ वहां बसे भारतीयों और अमेरिका से शीर्ष नेताओं से वार्ता करूंगा। ह्यूस्टन जैसे ऊर्जावान शहर में होने वाला यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर हमारे संबंधों में और ऊर्जा सा संचार करेगा। '
प्रधानमंत्री ने कहा, '22 सितंबर यानी रविवार को सुबह 10.15 बजे (स्थानीय समयानुसार) ह्यूस्टन में एक बड़ा सामुदायिक कार्यक्रम होगा। हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। यह कार्यक्रम भारत-अमेरिका संबंधों में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।'
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहा हूं। साझा मूल्य, अभिसरण हित और पूरक ताकतें दुनिया की सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच एक प्राकृतिक साझेदारी के लिए मजबूत नींव प्रदान करती हैं।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा 'न्यूयॉर्क सिटी में कार्यक्रम का एक बड़ा हिस्सा संयुक्त राष्ट्र में होगा। इसकी स्थापना के समय से भारत यूएन की पहलों और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेता रहा है, जो बहुपक्षवाद के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यूएनजीए में मेरा संबोधन 27 सितंबर को होगा।'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र के जिन प्रमुख कार्यक्रमों में मैं भाग लूंगा उनमें क्लाइमेट एक्शन समिट (जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन), वैश्विक स्वास्थ्य कवरेज पर एक कार्यक्रम और ब्लूमबर्ग ग्लोबल मीडिया फोरम का उद्धाटन कार्यक्रम शामिल है। ये मंच शांतिपूर्ण और समृद्ध दुनिया के निर्माण के भारत के प्रयासों को प्रदर्शित करने के अवसर देंगे।'