प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानून बिलों को वापस लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि इसी महीने होने वाली संसद के सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी अपील की कि किसान अब अपने घर वापस लौट जाएं। आखिर क्या हैं ये कृषि कानून बिल और क्यों हो रहा था इनका विरोध?
पहला कानून: कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य(संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020 है। इस कानून के मुताबिक, किसान अपनी मनचाही जगह पर अपनी फसल को बेचने के स्वतंत्र हैं। यहां तक कि किसान दूसरे राज्य में भी अपनी फसल को बेच सकते हैं।