फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले- वह दिन दूर नहीं, जब देशवासी 'मेक इन इंडिया' विमान में घूमेंगे

Mon, 27 Feb 2023 04:47 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 13वीं किस्त जारी करेंगे, इस किस्त के तहत किसानों को 2000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। पीएम ने यहां मंच पर मौजूद कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान पीएम ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। 

विज्ञापन


क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने कहा, "आज मुझे एक बार फिर कर्नाटक के विकास से जुड़े हजारों-करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण और शिलान्यास का अवसर मिला है। आज शिवमोगा को अपना एयरपोर्ट मिला है, यह बहुत ही भव्य और सुंदर है। यह सिर्फ एयरपोर्ट नहीं है बल्कि इस क्षेत्र के जवानों के सपनों की नई उड़ान का अभियान है।"

'गाड़ी हो या सरकार, डबल इंजन से स्पीड कई गुना बढ़ जाती है'
कोई गाड़ी हो या सरकार... डबल इंजन लगता है तो उसकी स्पीड कई गुना बढ़ जाती है। पहले जब कर्नाटक के विकास की चर्चा होती थी तो ये बड़े शहरों तक ही सीमित रहती थी लेकिन हमारी सरकार विकास को कर्नाटक के गांवों तक... टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुँचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


'दुनिया में बज रहा भारत के एविएशन सेक्टर का डंका'
प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस के राज में 'एयर इंडिया' की पहचान घोटालों के लिए होती थी। घाटे वाले बिजनेस मॉडल के रूप में होती थी लेकिन आज 'एअर इंडिया' भारत के नए सामर्थ्य के रूप में विश्व में नई ऊंचाई, नई उड़ान भर रहा है। आज भारत के एविएशन सेक्टर का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। वो दिन दूर नहीं जब भारत के नागरिक 'मेड इन इंडिया' वाले विमान में सफर करेंगे।

पीएम ने कहा, "छोटे शहर भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ें, ऐसी सोच कांग्रेस की थी ही नहीं। आज देश के अनेक छोटे शहरों के पास आधुनिक हवाई अड्डे हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि भाजपा सरकार के काम करने की रफ़्तार क्या है।" अच्छी कनेक्टिविटी से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर इस पूरे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनाने जा रहा है।

'माताओं-बहनों के लिए सरकार का नल से जल अभियान'
पीएम मोदी ने नल से जल अभियान की विशेषता बताते हुए कहा. "आज शिवमोगा और इस क्षेत्र की माताओं-बहनों के जीवन को आसान बनाने के लिए भी एक बड़ा अभियान चल रहा है। ये अभियान है 'हर घर नल से जल' पहुंचाने का। बीजेपी की सरकार गांव-गरीब और किसान की सरकार है, बीजेपी की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार है। बीजेपी की सरकार माताओं-बहनों के स्वाभिमान, माताओं-बहनों के लिए अवसर और माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के रास्ते पर चलने वाली सरकार है।"
 

पीएम ने इसके बाद बेक्लागवी जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की जल आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिससे दोनों जिलों के 13 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।
 

यह सौगातें भी दीं
प्रधानमंत्री मोदी ने बेलगावी में रोड शो भी किया। इसके बाद उन्होंने पीएम किसान नीधि की 13वीं किस्त जारी की। इसके साथ उन्होंने 2,700 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बहु-विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और पुनर्विकसित बेलगावी रेलवे स्टेशन भवन को राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें