फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Sammelan 2022: पीएम मोदी आज करेंगे किसान सम्मेलन का उद्घाटन, सम्मान निधि किस्त होगी जारी

Mon, 17 Oct 2022 04:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Sammelan: किसान सम्मान सम्मेलन 2022 में देश भर से एक करोड़ से ज्यादा किसानों की वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की संभावना है। सम्मेलन 2022 के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी देशभर के करीब 12 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Kisan Sammelan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) किसानों को बड़ा तोहफा देंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस दो दिवसीय कार्यक्रम में किसानों के अलावा शोधकर्ता, कृषि स्टार्टअप से जुड़े लोग और प्रोफेसरों शामिल होंगे।

विज्ञापन


एक करोड़ से ज्यादा किसान सम्मेलन से जुड़ेंगे
इस सम्मेलन में देश भर से एक करोड़ से ज्यादा किसानों के वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की संभावना है। सम्मेलन 2022 के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी देशभर के करीब 12 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करेंगे। यानी 16 हजार करोड़ रुपए के पीएम-किसान फंड को जारी किया जाएगा। इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान उर्वरकों पर ध्यान देने वाली 'इंडियन एज' नामक एक ई-पत्रिका का शुभारंभ किया जाएगा। 



प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (PMKSK) का होगा उद्घाटन
प्रधानमंत्री सोमवार को रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत कुल 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का उद्घाटन करेंगे। देश में 3.3 लाख से अधिक खुदरा उर्वरक दुकानों को चरणबद्ध तरीके से पीएमकेएसके में बदलने की योजना है। पीएमकेएसके किसानों की विभिन्न प्रकार की जरूरतों को पूरा करेगा और उर्वरक, बीज, उपकरण जैसे कृषि से जुड़ी चीजों की जानकारी देगा। साथ ही पीएमकेएसके केद्र से विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी और ब्लॉक, जिला स्तर पर खुलेंगे। 
विज्ञापन


पीएम कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे
पीएम मोदी इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जन उर्वरक परियोजना के साथ एक राष्ट्र एक उर्वरक का भी शुभारंभ करेंगे साथ ही उर्वरक बाजार में मदद करने के लिए भारत यूरिया बैग लॉन्च करेंगे। अब सरकार ने फैसला किया है कि किसी भी तरह के फर्टिलाइजर की बिक्री अब भारत ब्रांड के नाम से ही की जाएगी। वहीं पीएम कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी की भी शुरुआत करेंगे। कृषि से जुड़ी इस प्रदर्शनी 300 से अधिक खेती की तकनीकों पर आधारित स्टार्टअप भाग लेंगे। 

पीएम मोदी करेंगे आयुष्मान कार्ड वितरण की शुरुआत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात में प्रधानमंत्री जन आरोग्य-एमए अमृतम (पीएमजेएवाई-एमए) योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत करेंगे। पीएम रविवार शाम चार बजेे गांधीनगर में सीएम भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में तीन लाभार्थियों से भी संवाद करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें