फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों के जिलाधिकारियों को आज सम्मानित करेंगे मोदी

Thu, 21 Apr 2016 04:59 AM IST
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए जिलाधिकारियों का सम्मान करेंगे। इसके अलावा अपने-अपने विभाग में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। पीएम की यह कोशिश ब्यूरोक्रेसी में नया जोश पैदा करने के लिए है।
विज्ञापन


जिन जिलों के डीएम का सम्मान होना है, वहां के जिला मुख्यालयों पर योजना से लाभान्वित लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जनता अपने जिलाधिकारी के सम्मान ग्रहण को आसानी से देख सकेगी।

इसके लिए पहली बार लाइव वीडियो और टीवी की व्यवस्था की गई है। केंद्र की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए जिनको सम्मान मिलना है, उनमें हिमाचल के हमीरपुर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, चंडीगढ़, असम के नवगांव, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना, मेघालय के पश्चिम जैनतिया, पश्चिम सिक्किम, राजस्थान के चुरू-बीकानेर और दादर एवं नागर हवेली के डीएम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जिलों को संयुक्त पुरस्कार मिलना है। सरकार ने प्राथमिक तौर पर 60 से 70 जिलों की सूची बनाई थी, जिसमें से इनका चयन किया गया है। 


किसको किसलिए मिलेगा पुरस्कार
आजमगढ़ : जनधन योजना में सबसे आगे
अनंतनाग : विद्यालय में स्वच्छता में अव्वल 
हमीरपुर : बने सबसे अधिक मृदा परीक्षण कार्ड
चंडीगढ़ : सफाई में कोई सानी नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें