फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दरोगाओं के बाद अब सिपाहियों को भी चाहिए वीकली ऑफ

Thu, 21 Apr 2016 04:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा

सार

  • वीकली ऑफ को लेकर पुलिस में जबरदस्त रिस्पांस
  • सिपाहियों ने भी दबी जुबान में की वीकली ऑफ की डिमांड
  • पुलिस में इन दिनों चल रही है आरक्षी भर्ती
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरोगाओं को वीकली ऑफ देने का फार्मूला लागू होने से पहले ही हिट हो गया। पुलिस में इसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है। दरोगा दिन भर अफसरों को थैंक यू बोलते रहे। इस व्यवस्था के तहत आज गुरुवार को चार दरोगा साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि सिपाहियों ने भी दबी जुबान वीकली ऑफ की डिमांड करनी शुरू कर दी है। बातों-बातों में अधिकारियों को बता दिया है कि उन्हें भी सप्ताह मे एक दिन छुट्टी की जरूरत है। पुलिस सूत्रों की माने तो अधिकारी इस पर विचार भी कर रहे है।

हालांकि अभी यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर है। हरी पर्वत सर्किल में इसे दो महीने के लिए आजमाया जाएगा। अगर फार्मूला कामयाब रहा तो इसे न केवल स्थायी किया जाएगा बल्कि इसका दायरा भी बढ़ सकता है। पुलिस में इन दिनों आरक्षी भर्ती चल रही है।
विज्ञापन


इसके पूरा हो जाने के बाद सिपाहियों को भी वीकली ऑफ मिल सकता है। दरोगाओं के वीकली ऑफ का फार्मूला तैयार करने वाले सीओ हरी पर्वत आईपीएस अनुराग वत्स को आला अफसरों से शाबासी मिली है। वत्स का कहना है कि प्रयोग सफल रहता है तो इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है।

'दरोगाओं को वीकली ऑफ मिलने से उनकी परफोरमेंस में सुधार होगा। अगर प्रयोग सफल रहा तो सिपाहियों को वीकली ऑफ दिए जाने पर भी विचार किया जा सकता है लेकिन यह जरूर देखा जाएगा कि कार्य प्रभावित न हो।'
विज्ञापन

- अजय मोहन शर्मा ( डीआईजी )
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें