फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी आज पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Thu, 18 May 2023 01:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम ओडिशा में 8200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को समर्पित करेंगे और पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी वंदे भारत - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी आज पुरी से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे साथ ही पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। जहां यह पूरा कार्यक्रम होना है वहां केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंच चुके हैं और उन्होंने कार्य प्रगति का जायजा लेने के लिए आधी रात को पुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम ओडिशा में 8,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को समर्पित करेंगे और पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखेंगे। रेल मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में विकास कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 10 साल पहले, एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता वाले राज्य के विकास के लिए केवल 800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

पश्चिम बंगाल को मिलने वाली यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस
रेलवे अधिकारी ने कहा कि हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे पुरी से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई जाएगी। हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद पश्चिम बंगाल को मिलने वाली यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी।
विज्ञापन


हावड़ा से सुबह 6:10 बजे चलेगी और दोपहर 12:35 बजे पुरी पहुंचेगी
हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 20 मई को हावड़ा और पुरी से शुरू होगा और यह गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह हावड़ा से सुबह 6:10 बजे चलेगी और दोपहर 12:35 बजे पुरी पहुंचेगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें