फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शक्ति: 'मन की बात' से प्रेरित कलाकृति देखने NGMA पहुंचे पीएम मोदी, कैटलॉग संदेश पर किए हस्ताक्षर

Sun, 14 May 2023 04:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को प्रदर्शनी के वॉकथ्रू पर ले जाया गया, जहां कलाकारों को अपने कार्यों और 'मन की बात' के विषयों के बारे में बात करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने  रेडियो प्रसारण कार्यक्रम 'मन की बात' की 100वीं कड़ी पूरा होने के मौके पर यहां नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में आयोजित विषयगत प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रदर्शनी 'जन शक्ति: ए कलेक्टिव पावर' में कई प्रमुख कलाकारों के काम को दिखाया गया है। 

विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को प्रदर्शनी के वॉकथ्रू पर ले जाया गया, जहां कलाकारों को अपने कार्यों और 'मन की बात' के विषयों के बारे में बात करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें प्रेरित किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने जयपुर हाउस के गुंबद पर 'जन शक्ति' प्रदर्शनी का इमर्सिव प्रोजेक्शन शो भी देखा।
 

उन्होंने कहा, कलाकृतियों को देखने के बाद प्रधानमंत्री ने 'जन शक्ति' प्रदर्शनी सूची पर हस्ताक्षर किए और 'मन मंदिर की यात्रा सुखद हो' संदेश लिखा। सूची पर 13 कलाकारों ने पहले से हस्ताक्षर किए थे। मोदी ने ट्विटर पर अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में 'जन शक्ति' (प्रदर्शनी) का दौरा किया। यह 'मन की बात' एपिसोड में कुछ विषयों पर आधारित कला के अद्भुत कार्यों की एक प्रदर्शनी है। मैं उन सभी कलाकारों को बधाई देता हूं जिन्होंने अपनी रचनात्मकता से प्रदर्शनी को समृद्ध किया है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, यहां नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, दिल्ली में 'जन शक्ति' प्रदर्शनी की कुछ और झलकियां हैं।


मंत्रालय ने पहले बताया था कि प्रदर्शनी में योगदान देने वाले कलाकारों में मनु पारेख, माधवी पारेख, अतुल डोडिया, परेश मैती, प्रतुल दास, जी आर इरन्ना, जगन्नाथ पांडा और जितेन ठुकराल शामिल हैं। प्रदर्शनी भारत की कलात्मक विविधता प्रदर्शित करती है और यह वर्षों से 'मन की बात' कार्यक्रम में हाइलाइट किए गए विषयों से प्रेरित है।

'मन की बात' कार्यक्रम 3 अक्टूबर, 2014 को शुरू किया गया था और हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे पूरे ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन (डीडी) नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है। 30 मिनट के कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित किया गया था। 

कलाकृतियों के विषयों में जल संरक्षण, 'नारी शक्ति', कोविड-19 पर जागरूकता, स्वच्छ भारत, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, योग, विज्ञान और अंतरिक्ष, अमृत काल और भारत 100 और पूर्वोत्तर भारत शामिल थे। प्रदर्शनी 30 अप्रैल को खुली थी और जानी-मानी कलाकार अंजोली इला मेनन ने इसका उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

गुजरात सीएम पटेल का आचरण करोड़ों लोगों के लिए बनेगा प्रेरणा : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका आचरण करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा। मोदी ने ट्विटर पर एक समाचार रिपोर्ट साझा कर दर्शाया कि कैसे मुख्यमंत्री ने मस्तिष्क आघात के बाद अपने बेटे को मुंबई लाने के लिए सरकार की एयर एंबुलेंस के लिए भुगतान किया। पीएम ने पटेल के बेटे अनुज के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। अनुज का मुंबई के एक अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।

गुजराती में किए गए एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सादगी की मिसाल पेश की है। मुझे विश्वास है कि उनका आचरण सार्वजनिक जीवन में सक्रिय करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। गुजरात भाजपा की ओर से ट्विटर पर साझा की गई एक समाचार रिपोर्ट के जवाब में मोदी ने पटेल की प्रशंसा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें