फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Andhra Pradesh: पीएम मोदी ने किया स्वतंत्रता सेनानी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण, कहा- उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा  

Mon, 04 Jul 2022 11:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

प्रधानमंत्री ने कहा, आजादी का संग्राम केवल कुछ वर्षों का, कुछ इलाकों का या कुछ लोगों का इतिहास नहीं है। ये इतिहास, भारत के कोने-कोने और कण-कण के त्याग, तप और बलिदानों का इतिहास है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश के भीमावरम पहुंचे। यहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीतराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में भाग लिया, साथ ही कांस्य की बनी उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा, आंध्र की इस धरती की महान आदिवासी परंपरा को, इस परंपरा से जन्में सभी महान क्रांतिकारियों और बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने कहा, सीताराम राजू गारू की 125वीं जन्मजयंती व रम्पा क्रांति की 100वीं वर्षगांठ को पूरे साल मनाया जाएगा। 

विज्ञापन


आजादी का संग्राम बलिदानों का इतिहास 
प्रधानमंत्री ने कहा, आजादी का संग्राम केवल कुछ वर्षों का, कुछ इलाकों का या कुछ लोगों का इतिहास नहीं है। ये इतिहास, भारत के कोने-कोने और कण-कण के त्याग, तप और बलिदानों का इतिहास है। उन्होंने कहा, हमारे स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास हमारी विविधता, सांस्कृतिक शक्ति और एक राष्ट्र के रूप में हमारी एकजुटता का प्रतीक है।

विज्ञापन


सीताराम राजू गारू की जीवन यात्रा हमारे लिए प्रेरणा 
पीएम मोदी ने कहा, सीताराम राजू गारू भारत की सांस्कृतिक और आदिवासी पहचान, भारत के आदर्शों व मूल्यों के प्रतीक हैं। उनकी जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है। भारत के आध्यात्म ने सीताराम राजू गारू को करुणा और सत्य का बौद्ध दिया। आदिवासी समाज के लिए समभाव और मम्भाव दिया, त्याग और साहस दिया।
विज्ञापन


युवाओं के लिए उत्तम अवसर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, स्वतंत्रता आंदोलन में देश की आजादी के लिए युवाओं ने आगे आकर नेतृत्व किया था। आज नए भारत के सपनों को पूरा करने के लिए युवाओं के पास सबसे उत्तम अवसर है। देश में नए आयाम खुल रहे हैं। नई सोच है और नई संभावनाएं जन्म ले रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें