प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मंगलवार को आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के पलासमुद्रम में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं स्वापक अकादमी (एनएसीआईएन) के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। पीएम बुधवार को केरल के गुरुवयूर और त्रिप्रयार रामास्वामी मंदिर में पूजा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 जनवरी को आंध्र प्रदेश और केरल का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह कोचीन शिपयार्ड लि. (सीएसएल) में न्यू ड्राई डॉक और इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी (आईएसआरएफ) सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मंगलवार को आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के पलासमुद्रम में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं स्वापक अकादमी (एनएसीआईएन) के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। पीएम बुधवार को केरल के गुरुवयूर और त्रिप्रयार रामास्वामी मंदिर में पूजा करेंगे।
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री कोच्चि में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनओं में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के एलपीजी आयात टर्मिनल का उद्घाटन भी शामिल है।