प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के सत्र से एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान से सीधे जुड़ी हुई है। जानिए और क्या कहा...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र से पहले रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला आरक्षण से जुड़ा नया वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं।
विज्ञापन
भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान... https://t.co/pSBPebrlEW
प्रधानमंत्री ने कहा आगे कहा कि नारी सशक्तिकरण का भाजपा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संकल्प अक्षुण्ण है। हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है। लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दल हित सबकुछ हो जाता है। दल हित देशहित से बड़ा हो जाता है, तो नारी शक्ति, देशहित को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। हमारा आत्मबल अजय है। हमें आधी आबादी के सपनों के लिए, देश के भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करना ही है।
विज्ञापन
कल भी जारी किया था वीडियो
इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को भी एक वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की 'नारी शक्ति' से एक वादा किया गया है और सरकार उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की 'नारी शक्ति' को संसद और विधानसभाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने से कभी नहीं रोक पाएंगी।' यह बस समय की बात है।' पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का संकल्प पक्का है और उसे देशभर की महिलाओं का समर्थन हासिल है।
बता दें कि संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को आगे बढ़ाने की तैयारी है। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित बदलावों के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने तथा 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है।