फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव में मोबाइल की भूमिका अहम होगी : पीएम

Fri, 31 Mar 2017 09:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपा सांसदों को सोशल मीडिया से जुड़ाव बढ़ाने की नसीहत देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मोबाइल और डिजिटल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अपने आवास पर पार्टी सांसदों के एक समूह से चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में डिजिटल मीडिया की अहम भूमिका रहेगी। जब तक हम सोशल मीडिया से फ्रेंडली नहीं होंगे तब तक अपनी भावना ठीक ढंग से इस पर प्रकट नहीं कर सकते हैं। डिजिटल एक भाषा है तो मोबाइल उसका संदेश वाहक है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि जमाना बदल रहा है। आने वाले चुनावों में मतदाताओं तक आसानी से पहुंचने के लिए सोशल मीडिया और मोबाइल फोन ही सबसे कारगर रहेगा। सोशल मीडिया को सस्ता और पारदर्शी बताते हुए पीएम ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में डिजिटल प्लेटफार्म का बड़ा प्रभाव रहेगा। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

हम डिजिटल युग की ओर बढ़ रहे हैं: पीएम मोदी

pm modi - फोटो : ani
उन्होंने कहा कि यह पार्टी और सांसद तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि हर व्यक्ति को सोशल मीडिया से जुड़ना चाहिए। अपने कामकाज का फीडबैक आप इससे तुरंत हासिल करते हैं, तो अपनी बात को आसानी से जनता तक पहुंचाने का सोशल मीडिया सबसे सस्ता माध्यम है। पीएम ने सांसदों से कहा कि यदि आप सोशल मीडिया के साथ फ्रेंडली नहीं होंगे तो अपनी बात आसानी से जनता के पास नहीं पहुंचा सकते हैं।

हम डिजिटल युग की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे सभी सांसदों और चुने हुए प्रतिनिधियों की उपस्थिति वॉट्स एप, ट्विटर और फेसबुक पर होनी चाहिए। राज्यवार सांसदों से मुलाकात के क्रम में पीएम ने शुक्रवार को दक्षिण भारत और झारखंड के सांसदों के साथ सुबह नाश्ते पर बैठक की। सुबह के नाश्ते के बाद सांसदों के साथ मोदी की बैठक 9 बजे सुबह शुरू होकर 10 बजे खत्म हुई।

पहले क्रम में पीएम ने सांसदों से उनके प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं का हाल जाना। उसके बाद राज्य के राजनीतिक मुद्दों की जानकारी ली। अंत में करीब 10 मिनट पीएम का संबोधन रहा, जिसमें उन्होंने सांसदों को सोशल मीडिया फ्रेंडली होने की नसीहत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें