फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Internatinal Women's Day : राजस्थान में PM मोदी की सभा, होगा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का विस्तार

Thu, 08 Mar 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पोषण मिशन के शुभारंभ तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के विस्तार के लिए बृहस्पतिवार को राजस्थान के झुंझुनू जाएंगे। यहां वे सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम का प्रसारण विद्यालयों में भी किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को झुंझुनू पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार दिसंबर 2014 में झुंझुनू से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ आंदोलन राज्यभर में शुरू हुआ था, उसी उत्साह के साथ महिला दिवस पर इस अभियान के विस्तार कार्यक्रम में शामिल हों।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को देशभर में आंदोलन का रूप देने में झुंझुनू जिला अग्रणी रहा है। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि विद्यालयों में भी पीएम मोदी के कार्यक्रम का प्रसारण करवाया जाएगा। यह प्रसारण कक्षा 6, 7, 8 व  9 तथा कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें