स्कूल ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च करने पहुंचे पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली से ठीक पहले विकास और विश्वास के मैराथन दौरों पर निकले हैं। पांच दिन के भीतर वे तीन राज्यों में एक के बाद एक दर्जनों कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने गुजरात दौरे के चरण में पीएम ने आज रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने बनासकांठा में एयरबेस की आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम मोदी अडालज के त्रिमंदिर में ''मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस'' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री यहां एक क्लास में बच्चों के साथ बैठे नजर आए। इस दौरान उन्होंने पढ़ाने वाले टीचर्स से चर्चा भी की। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया।
गुजरात अमृत काल की अमृत पीढ़ी के निर्माण तरफ कदम उठा रहा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज गुजरात अमृत काल की अमृत पीढ़ी के निर्माण की तरफ बहुत बड़ा कदम उठा रहा है।
विकसित भारत के लिए, विकसित गुजरात के निर्माण की तरफ ये एक मील का पत्थर सिद्ध होने वाला है। हमने इंटरनेट की First G से लेकर 4G तक की सेवाओं का उपयोग किया है। अब देश में 5G बड़ा बदलाव लाने वाला है। आज 5G, स्मार्ट सुविधाएं, स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट टीचिंग से आगे बढ़कर हमारी शिक्षा व्यवस्था को Next Level पर ले जाएगा। अब वर्चुअल रिएलिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स की ताकत को भी स्कूलों में अनुभव किया जा सकेगा।
पीएम मोदी राजकोट में इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव-2022 का उद्घाटन करेंगे
इसके बाद शाम छह बजे प्रधानमंत्री राजकोट में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित ''इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव'-2022' का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन सभी हितधारकों को अपनी प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करने के साथ ही बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी सामग्रियों और प्रक्रियाओं के विभिन्न विकल्पों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस आयोजन में 200 से अधिक प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के भाग लेने और अपने उत्पादों को दर्शाए जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री राजकोट में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।
गुजरात में करीब 15670 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे
दो दिन के भीतर गुजरात में करीब 15,670 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 20 तारीख यानी गुरुवार को वे व्यारा में कई विकास पहलों की आधारशिला रखेंगे और केवड़िया में 'मिशन लाइफ' का शुभारंभ करेंगे।