फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः पीएम मोदी 31 अक्तूबर को 'एकता दिवस' पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

Wed, 28 Oct 2020 07:08 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Twitter@narendramodi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्तूबर को गुजरात के केवडिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान वह स्टैचू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री एकता दिवस पर आयोजित होने वाली परेड के भी साक्षी बनेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यालय ने पीएम मोदी के कार्यक्रम के संबंध में बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी केवडिया से ही एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में भारतीय सिविल सेवा के प्रोबेशनरों को संबोधित करेंगे। यह साल 2019 में पहली बार शुरू किए गए एकीकृत फाउंडेशन कोर्स AARAMBH का एक हिस्सा है।

इसके अलावा पीएम मोदी 30 और 31 अक्तूबर को विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिसमें एकता क्रूज सेवा से लेकर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, एकता मॉल और चिल्ड्रेन न्यूट्रिशन पार्क का उद्घाटन शामिल है। वहीं, पीएम अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट के साथ केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ने वाली सीप्लेन सेवा की भी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें