पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से की बात
- फोटो : अमर उजाला
वापस लौटने पर कीमती साबित होंगे अनुभव
प्रधानमंत्री के साथ भारत के गगनयान मिशन पर चर्चा के दौरान शुभांशु ने कहा, प्रधानमंत्री जी, इस पूरे अभियान के प्रशिक्षण लेने के दौरान और अनुभव के दौरान जो भी सीख मुझे मिली हैं, उन सबको मैं एक स्पंज की तरह ग्रहण कर रहा हूं और मुझे यकीन है कि जब मैं वापस आऊंगा तो यह सारी चीजें बहुत कीमती साबित होंगी।
ISRO के गगनयान मिशन को लेकर अमेरिका, हंगरी और पोलैंड के साथी भी उत्साहित
शुभांशु ने अंतरिक्ष से मिलने वाले अनुभवों को बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा, उन्हें यकीन है कि वे भारत में इन्हें प्रभावी तरीके से अपने मिशन में लागू कर कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा, मेरे साथी जो मेरे साथ आए थे, कहीं न कहीं उन्होंने भी मुझसे पूछा कि हम कब गगनयान पर जा सकते हैं, जिसे सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और मैंने कहा कि जल्द ही जाएंगे।
शुभांशु बोले- उनकी अंतरिक्ष यात्रा पूरे देश की...
उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा प्रकट करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि यह सपना बहुत जल्द पूरा होगा।' शुभांशु ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अपनी अंतरिक्ष यात्रा को पूरे देश की बताया और कहा, मुझे जो सीख यहां मिली है, वे वापस आकर इन्हें 100 फीसदी लागू कर इसरो के मिशनों को जल्दी पूरा करने कोशिश करेंगे।
अंतरिक्ष पहुंचने के बाद पीएम मोदी से बात करने के दौरान शुभांशु के बयान का अंश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शुभांशु के साथ 140 करोड़ भारतवासियों की शुभकामनाएं
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु को पूरे देश की तरफ से शुभकामनाएं देते हुए कहा, आप आज मातृभूमि से, भारत भूमि से सबसे दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ भी है। इस समय बात हम दोनों कर रहे हैं, लेकिन मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं। मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
संबंधित वीडियो-